फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सेर बलौणी गांव की बाबड़ी में डूबा डिपो का सेल्समेन

सेर बलौणी गांव की बाबड़ी में डूबा डिपो का सेल्समेन

Fri, 28 Dec 2018 11:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते सेर बलौणी गांव की बावड़ी में डूबने से राशन डिपो के सेल्समैन की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रमेश (57) पुत्र पूर्विया राम निवासी सेर बलौणी वीरवार रात को करीब 11 बजे अपने घर से कहीं चला गया। वह कमरे में अकेला सोया था। जबकि उसकी पत्नी विवाहित बेटी और उसके नवजात जुड़वां बच्चों के साथ अलग कमरे में सोई हुई थी। शुक्रवार सुबह रमेश की मां ने जब उसके कमरे में देखा तो वह कमरे से गायब था। परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों और अन्य लोगों ने उसे फोन करना शुरू किया। रमेश का मोबाइल बावड़ी से बाहर पड़ा था। जब परिजन और अन्य लोग उसे ढूंढ रहे थे तो मोबाइल बजने की आवाज सुनकर वह बाबड़ी के पास गए। जहां उन्होंने रमेश के शव को बावड़ी में देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसएचओ सदर संजीव गौतम की अगुवाई में गई टीम ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रमेश का बेटा नौकरी पर था और बहू मायके गई हुई थी। रमेश राशन डिपो में सेल्समैन का कार्य करता था। जिस बावड़ी में उसका शव मिला है वह करीब साढ़े छह फीट गहरी थी। एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि प्रथम दृष्टि से व्यक्ति की मौत डूबने के कारण लग रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed