{"_id":"5b84082842c79246475f7438","slug":"201535379496-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी वाहनों में सवारियां ढोने पर भड़के टैक्सी चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी वाहनों में सवारियां ढोने पर भड़के टैक्सी चालक
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। हिम टैक्सी ऑपरेटर यूनियन भोरंज के सौजन्य से भोरंज तहसील के तहत अलग-अलग कस्बों में गठित टैक्सी यूनियन की बैठक सोमवार को यूनियन के प्रधान जगदीश चंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें भोरंज थाना से एएसआई सुरजीत सिंह, व्यापार मंडल प्रधान भोरंज सुभाष ठाकुर, पंचायत प्रधान भोरंज गरीब दास विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक के बाद एसडीएम भोरंज को टैक्सी चालकों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें टैक्सी चालकों ने मांग उठाई कि भोरंज उपमंडल में निजी वाहन चालक अपनी मनमर्जी से सवारियां ढो रहे हैं।
एक तरफ तो वह बिना टैक्स दिए सरकार को चूना लगा रहे हैं, दूसरी तरफ टैक्सी ऑपरेटरों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जबकि प्रशासन भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। प्रधान जगदीश चंद ने कहा कि टैक्सी ऑपरेटर टैक्स भी भर रहे हैं। जब निजी वाहनों को सवारियां ढोने पर टैक्सी ऑपरेटर पकड़ते हैं तो वह मारने तक की धमकियां देते हैं। टैक्सी चालकों ने मांग उठाई है कि प्रत्येक टैक्सी स्टैंड पर गाड़ियों को खड़ा करने की व्यवस्था की जाए। टैक्सियों को खड़ी करने के लिए जगह भी चिन्हित की जाए ताकि, टैक्सियों की वजह से यातायात भी प्रभावित न हो। इस मौके पर उपप्रधान बलवीर सिंह, संजय धीमान, मदनलाल, अनिल कुमार, सुरेश कुमार, सुनील कुमार, कमलेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, सोनू ठाकुर, गोल्डी विपन, संजय शर्मा, दीपक कुमार, अजय कुमार, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।