{"_id":"699b4ecacae1d87602002064","slug":"20-thousand-devotees-visited-balyogi-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-184468-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए बालयोगी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए बालयोगी के दर्शन
Mon, 23 Feb 2026 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
दियोटसिद्ध में आयोजित यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम में उपस्थित बटुक व अन्य। स्रोत जागरूक पाठक
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर में माथा टेकने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो गई।
हिमाचल, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के 20 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाया। मंदिर में आयोजित यज्ञोपवित संस्कार कार्यक्रम में भी श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर आशीर्वाद लिया। रविवार के चलते मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूर्व में त्योहारी और अब शादियों के सीजन के चलते नवविवाहित दंपती परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में पौणाहारी का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं।
मान्यता है कि विवाह के उपरांत बाबा बालक नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दर्शन को आते हैं। इससे आने वाला जीवन सुख में रहता है। दिनभर मंदिर परिसर में बाबा बालक नाथ के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर न्यास ने पुख्ता इंतजाम किए। माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं ने घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। दिनभर मंदिर में बाबा बालक नाथ के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
कोट
मंदिर में 20 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। मंदिर में श्रद्धालुओं को हरसंभव सहायता मुहैया करवाई जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को नियुक्त किया गया है। -जोगिंद्र कुमार, मंदिर अधिकारी, बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध