फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   2.14 crore cost gold caught

एक्साइज विभाग ने पकड़ा 2.14 करोड़ का सोना

Fri, 20 Mar 2020 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एक्साइज विभाग ने पंजाब के एक कारोबारी से बिना बिल और टैक्स का अभी तक का सर्वाधिक सोना पकड़ा है। विभाग ने साढ़े पांच किलोग्राम सोना पकड़ा है, जिसकी बाजार में कीमत 2 करोड़ 14 लाख रुपये आंकी गई है। शुक्रवार दोपहर तक सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एक्साइज विभाग ने पौने तेरह लाख रुपये जुर्माना वसूल कर कारोबारी को यह सोना सुपुर्द कर दिया। इससे पहले वर्ष 2011 में हमीरपुर जिला के उपमंडल नादौन में एक्साइज विभाग ने चार किलोग्राम सोना पकड़ा था। जिसकी तत्कालीन कीमत एक करोड़ से अधिक आंकी गई थी।
विज्ञापन

राज्य कर एवं आबकारी विभाग का एक निरीक्षण दल नियमित चेकिंग के लिए सुजानपुर में जगह-जगह जांच कर रहा था। निरीक्षण दल का नेतृत्व असिस्टेंट कमिश्नर राज्य कर व आबकारी चेतराम ठाकुर कर रहे थे। उनके साथ टीम में राज्य कर व आबकारी अधिकारी नितिन गुप्ता, कुलदीप ठाकुर, मनोज ठाकुर तथा चालक विधि चंद सम्मिलित रहे। हिमाचल नंबर की एक कार को चेकिंग के लिए रोका गया। इस कार में अमृतसर पंजाब निवासी एक व्यक्ति सवार था। तलाशी के दौरान कार के भीतर रखे बैग से 5.5 किलोग्राम स्वर्ण आभूषण पाए गए। इस व्यक्ति को इस खेप के संबंध में जीएसटी एक्ट के प्रावधानों के अनुसार समुचित बिल या अन्य अभिलेख दिखाने को कहा गया। जिसे वह दिखाने में असमर्थ रहा। निरीक्षण प्राधिकारी ने जीएसटी एक्ट के प्रावधान अनुसार कार्रवाई करते हुए आभूषणों की खेप का मूल्यांकन 2 करोड़ 14 लाख 50 हजार रुपये आंका। अमृतसर के इस व्यापारी से आभूषणों की बाजार कीमत के अनुसार 12 लाख 87 हजार रुपये की राशि जुर्माना के रूप में वसूली गई। इस राशि को सरकारी कोष में प्राप्त किया जा चुका है। हमीरपुर जिला के राज्य कर व आबकारी उपायुक्त नविंद्र सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि जीएसटी के प्रावधानों के अनुसार कारोबारी को कम जुर्माना लगा है। लेकिन, अगर वैट नियमों के अनुसार आंकलन किया जाता तो यह जुर्माना राशि 52 लाख रुपये बनती थी। इससे पूर्व बीते माह एक्साइज विभाग ने भोटा में 25 किलोग्राम चांदी और भोरंज के बस्सी में एक किलोग्राम सोना पकड़ा था। विभाग की इस कार्रवाई से सोने का अवैध धंधा करने वाले कारोबारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed