फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   1,924 officers and staff will be responsible for 481 polling booths.

Hamirpur (Himachal) News: 1,924 अधकारियों और कर्मिचारियों के जिम्मे होंगे 481 पोलिंग बूथ

Sun, 24 May 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 24 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रथम चरण में जिले की 83 पंचायतों में 26 मई को मतदान होगा। इसके लिए 481 पोलिंग पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इन बूथों पर चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए 1,924 अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ 1000 के करीब सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


प्रथम चरण के मतदान के लिए प्रशासन की ओर से सभी पोलिंग पार्टियों को 24 मई को संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। इसके लिए सभी ब्लॉकों में वितरण केंद्र बनाए गए हैं, जहां से चुनाव सामग्री और मतपेटियां पोलिंग स्टाफ को सौंपी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों और कर्मचारियों को जाने के लिए निगम की ओर से बसों की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। शाम 5 बजे से पहले पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों तक पहुंच जाएंगी।
जिले में कुल 242 ग्राम पंचायतों में प्रधान और उपप्रधान के 484 पदों, पंचायत सदस्यों के 1376, बीडीसी सदस्यों के 119 और जिला परिषद सदस्यों के 19 पदों सहित कुल 1998 पदों के लिए तीन चरणों में 26, 28 और 30 मई को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।



बॉक्स

हमीरपुर डिपो की 81 बसों की ली जाएंगी सेवाएं, स्थानीय रूट होंगे प्रभावित

पंचायत चुनाव के मद्देनजर एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की ओर से करीब 81 बसों की सेवाएं ली जाएंगी। बसें मतदान स्थानों के लिए पोलिंग पार्टियों को लेकर रवाना होंगी। इसके बाद अगले दिन रूट पर सेवाएं देंगी। मतदान के बाद मतपेटियों को लाने के लिए भी इनका प्रयोग किया जाएगा। ऐसे में काफी स्थानीय रूट प्रभावित होंगे। बसों की कमी के चलते पहले से ही यात्री काफी दिक्कतें झेलते हैं। अब 81 बसों की सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों का आवागमन प्रभावित होगा।




कंज्याण में होगा महिला बूथ

भोरंज (हमीरपुर)। विकास खंड भोरंज के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला कंज्याण में चुनाव प्रक्रिया पूर्णतया महिला कर्मचारियों के नेतृत्व में होगी। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए महिला बूथ बनाया गया है। मतदान केंद्र पर महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed