{"_id":"5ca8ec35bdec222dc91310f6","slug":"191554574389-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बीएसएनएल ब्राडबैंड की मिलेगी बेहतर सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बीएसएनएल ब्राडबैंड की मिलेगी बेहतर सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड अब लोगों को हाई स्पीड इंटरनेट और वाई-फाई की सुविधा देने जा रहा है। उपमंडल बड़सर में इसके लिए दूरसंचार विभाग की ओर से ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जा रही है। विभाग अब 800 रुपये में अनलिमिटेड डाटा और बेहतर ब्राडबैंड सुविधा देने की तैयारी कर रहा है।
इससे पहले अनलिमिटेड डाटा के लिए विभाग की ओर से प्रत्येक ग्राहक से 1500 रुपये का शुल्क लिया जाता था। अब यही सुविधा मात्र 800 में दी जाएगी। जबकि, इंटरनेट की स्पीड पूर्व के मुकाबले में लगभग दोगुनी होगी। प्रतियोगिता के इस दौर में कंपनियों के बीच मची होड़ का सीधा फायदा ग्राहकों को होने जा रहा है। विभाग की ओर से निजी कंप्यूटर केंद्र और दुकानों में भी विभाग द्वारा कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इस संबंध में बीएसएनएल हमीरपुर के सहायक अभियंता रविंद्र कुमार ने कहा कि उपमंडल बड़सर में ऑप्टिकल फाइबर केबल डाली जा रही है।