{"_id":"5bb64bb7867a55294a416b7f","slug":"191538673591-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर जिला को मिलेगा टाटा मेमोरियल अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर जिला को मिलेगा टाटा मेमोरियल अवार्ड
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला हमीरपुर को स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला शिक्षा, बाल स्वास्थ्य, पोषाहार के क्षेत्र में देश भर में बेहतर मानकों के लिए टाटा मेमोरियल अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। इसमें दो लाख का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार 12 अक्तूबर को दिल्ली में इंडिया हेबिटेट सेंटर के सभागार में नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस बाबत हमीरपुर जिला प्रशासन को सूचित किया गया है।
हमीरपुर जिला का चयन इस पुरस्कार के लिए पंद्रह मानकों में बेहतर प्रदर्शन करने के कारण किया गया है। इसमें मातृ स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, स्वच्छता, महिला शिक्षा, एनीमिया, बाल स्वास्थ्य और पोषाहार के मानक शामिल किए गए थे। इन मानकों में हमीरपुर जिला देशभर में बेहतर आंका गया है। उपायुक्त हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा ने हमीरपुर जिला को पुरस्कार के लिए चयनित करने की पुष्टि करते हुए कहा कि जिला में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का बेहतर तरीके से कार्यान्वयन किया जा रहा है।