फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जंगलबैरी में बनेगा गो अभ्यारण्य : कंवर

जंगलबैरी में बनेगा गो अभ्यारण्य : कंवर

Wed, 03 Oct 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला के जंगलबैरी के समीप गो अभ्यारण्य के लिए 150 कनाल की भूमि चिह्नित की गई है। इसके लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। बुधवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बचत भवन में जिला स्तरीय शिकायत निवारण की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दियोटसिद्ध के कलवाल में भी गोसदन के विस्तारीकरण के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। ताकि लावारिश पशुओं से किसानों की फसलों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर भी गोदसन निर्माण के लिए आवश्यक कदम उठाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सरकार की ओर से आवश्यक आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हमीरपुर जिले में बारिश से प्रभावित सड़कों और पेयजल योजनाओं को भी तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करने के विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग हमीरपुर-टौणीदेवी-मंडी के निर्माण कार्य बारे, सीवरेज लाइन, नादौन और हमीरपुर में पेयजल समस्या, बरोहा सिंचाई स्कीम, मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना, शूटिंग रेंज के निर्माण और बंदरों की समस्या से निजात दिलाने बारे मामले उठाए गए। इस अवसर पर विधायक कमलेश कुमारी, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, जिला परिषद के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा, एसपी रमन मीणा, अतिरिक्त उपायुक्त रतन गौतम, एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष बलदेव धीमान व रसील सिंह मनकोटिया समेत विभिन्न सरकारी और गैरसरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed