{"_id":"5ac4fe824f1c1bd1618b5868","slug":"191522859650-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टौणी देवी अस्पताल में मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टौणी देवी अस्पताल में मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणी देवी (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल टौणी देवी में रोगियों व तीमारदारों को और बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, इसके लिए संसाधन जुटाए जाएंगे। सिविल अस्पताल टौणी देवी की रोगी कल्याण समिति की बैठक बुधवार को अस्पताल परिसर में बीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पिछले वर्ष अस्पताल के विकास पर खर्च किए गए आय-व्यय का विस्तार से ब्योरा दिया गया। इसके तहत अस्पताल में रोगियों की सुविधा के लिए उपकरण खरीदे गए, साथ ही डॉक्टरों के कक्ष में एसी व अन्य सुविधाएं प्रदान की गई।
रोगी कल्याण समिति की बैठक में सिविल अस्पताल के दर्जे के अनुसार डॉक्टर व अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सरकार से आग्रह किया गया। जिससे और अधिक सुविधाएं लोगों को यहां पर मिल सकें। अभी तक अस्पताल में पीएचसी के दर्जे के अनुसार ही डॉक्टर व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ काम कर रहा है। अस्पताल में सीवरेज की समस्या को हल करने की मांग की गई। जिससे अस्पताल के पास दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही अस्पताल में रोगियों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था करने पर चर्चा की गई। बीपीएल व अन्य रोगियों को अस्पताल में मुफ्त मिलने वाली दवाइयों का वितरण सही ढंग से करने का आग्रह किया गया। बीएमओ ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों को सरकार के निर्देशानुसार जेनेरिक दवाइयां लिखने के निर्देश दिए गए हैं। जनरेटर की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार से आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि हमीरपुर मेडिकल कालेज के साथ सिविल अस्पताल टौणी देवी को भी जोड़ा गया है। एमसीआई की टीम निरीक्षण के दौरान अस्पताल को हरी झंडी दे चुकी है। बैठक में खंड विकास अधिकारी यशपाल परमार, डॉ. सुनील वर्मा, डॉ. कविश खन्ना, सीडीपीओ, तहसील कल्याण अधिकारी, बीडीसी प्रेम लता ठाकुर, बारीं पंचायत की प्रधान बबीता चौहान, टपरे की प्रधान रजनीश चौहान, रविंद्र चौहान, कुलतार सिंह, दीपक सोनी व वंदना सहित कई अन्य लोग इस दौरान मौजूद रहे।