{"_id":"5abfbe5b4f1c1bcb618b4a8a","slug":"191522515547-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पाइस पार्क में अनुराग ने रोड़ा अटकाया: सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पाइस पार्क में अनुराग ने रोड़ा अटकाया: सुक्खू
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
मझियार में जनसभा के दौरान बोले कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नादौन के मझियार में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सांसद अनुराग से सवाल पूछा है कि उपमंडल की बड़ा पंचायत में पूर्व यूपीए सरकार के समय स्वीकृत स्पाइस पार्क का निर्माण कब शुरू कराएंगे? इसका शिलान्यास भी पूर्व सरकार के समय हो गया था और केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद इसका निर्माण कार्य ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
सुक्खू ने आरोप लगाया है कि सांसद अनुराग और नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री नहीं चाहते कि स्पाइस पार्क का निर्माण हो। इसलिए उन्होंने इसके निर्माण में रोड़े अटकाए। अनुराग ने केंद्र में दबाव बनाकर प्रोजेक्ट शुरू ही नहीं होने दिया। वह नहीं चाहते थे कि सुक्खू का लाया प्रोजेक्ट शुरू हो। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का किसान विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। अगर अनुराग और अग्निहोत्री को किसानों की जरा भी चिंता होती तो बड़ा में अब तक स्पाइस पार्क बन चुका होता। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस स्पाइस पार्क को लेकर हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन