{"_id":"5a89b76c4f1c1ba1268bb163","slug":"191518974828-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं पातशाही गुरुद्वारा में मनाया फतह दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं पातशाही गुरुद्वारा में मनाया फतह दिवस
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। दसवीं पातशाही गुरुद्वारा नादौन में रविवार को फतह दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और भिखोवाल के बाबा चरण सिंह का विशेष योगदान रहा। सुबह प्रभात फेरी के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसके उपरांत तीन दिनों से चल रहे अखंड पाठ का भोग डाला गया। भिखोवाल से आए ज्ञानी हजारा सिंह के नेतृत्व में रागी जत्थे ने शबद कीर्तन किया। करीब एक बजे शहर में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें पंजाब के विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने बैंड बजाकर सभी का मन मोह लिया। युवाओं ने विभिन्न परंपरागत हथियारों का रोचक प्रदर्शन करके चौराहों पर सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा की अगुवाई पांच प्यारे कर रहे थे।
शहर के लोगों ने शोभायात्रा में भाग ले रहे हिमाचल, पंजाब, हरियाणा सहित देश के कई राज्यों से आए श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा और फल बांटकर स्वागत किया। सिख संगत फतेह दिवस दसवें गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के नौ दिनों तक नादौन में रहकर मुगल राजाओं के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के रूप में मनाती है। इस मौके पर दसवीं पातशाही गुरुद्वारा नादौन में अटूट लंगर लगाया गया। जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्रंथी सरदार सिमरजीत सिंह, सिंह सभा के प्रधान प्रताप सिंह, हरदीप सिंह, अवतार सिंह, मंगल सिंह, लखविंद्र सिंह, फूला सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुखविंद्र सिंह, सतनाम सिंह, सुखराम सिंह, लक्खा सिंह, बसंत सिंह आदि उपस्थित रहे।