{"_id":"5bae6628867a557ff666c00d","slug":"181538156072-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर अस्पताल मे दवाइयां न मिलने से परेशान रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर अस्पताल मे दवाइयां न मिलने से परेशान रहे मरीज
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। दवाई विक्रेताओं की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते शुक्रवार को सुजानपुर उपमंडल एवं शहर में दवाई विक्रेताओं ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें पूरी तरह से बंद रखीं। सभी दवाई विक्रेताओं ने एकजुटता का प्रमाण देते हुए इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया। वहीं दवाई विक्रेताओं की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते दवाइयां न मिल पाने के कारण सुजानपुर सिविल हस्पताल में रोगियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुजानपुर सिविल अस्पताल में अपना कोई भी मेडिकल और जेनेरिक दवाइयों का कोई भी स्टोर नहीं है। जिसके चलते रोगियों को दवाइयों के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ी।
अस्पताल के अंदर कोई भी मेडिकल स्टोर न होने के कारण रोगियों और तीमारदारों को दवाई खरीदने में दिक्कतों का समाना करना पड़ा। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने केमिस्टों की हड़ताल के चलते अस्पताल में दाखिल रोगियों और ओपीडी में आए रोगियों को दवा उपलब्ध करवाने का दावा किया है। खंड स्वास्थ्य अधिकारी संजय भारद्वाज ने बताया कि मेडिकल स्टोर दवाई विक्रेताओं ने शुक्रवार को हड़ताल रखी है। स्वास्थ्य केंद्र सुजानपुर में जो भी रोगी उपचाराधीन हैं और जो ओपीडी के तहत पहुंच रहे हैं उनके लिए सभी प्रकार की दवाइयां स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य केंद्र सुजानपुर में अपना मेडिकल स्टोर, जेनेरिक दवाइयों का स्टोर हो, इसके लिए सरकार एवं विभाग को पत्राचार के माध्यम से अवगत करवाया गया है।