{"_id":"6187e18b700d046b074bd65f","slug":"1811-youth-gave-written-examination-of-forest-guard-recruitment-hamirpur-hp-news-sml3894858159","type":"story","status":"publish","title_hn":"1811 युवाओं ने दी वन रक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1811 युवाओं ने दी वन रक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा
विज्ञापन
हमीरपुर के एक निजी कॉलेज से वन रक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। वन विभाग हमीरपुर में वन रक्षक के 37 पदों को भरने के लिए रविवार को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में ऊना, हमीरपुर और देहरा डिवीजन के 1858 युवाओं को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 1811 युवा ही परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 47 युवा अनुपस्थित रहे। वन विभाग हमीरपुर में वन रक्षक लिखित परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए थे। युवाओं की लिखित परीक्षा सुबह 11 बजे से सवा 12 बजे तक आयोजित की गई। हमीरपुर महाविद्यालय में 458 युवाओं में से नौ युवा और गौतम कॉलेज हमीरपुर के दो केंद्रों में 1400 युवाओं में से 38 युवा परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित की गई। युवा भी लिखित परीक्षा को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। वन रक्षक के 37 पदों को भरने के लिए 18163 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिनमें से 9171 ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया।
इनमें से 1858 ही मैदान की बाधा को पार कर सके थे। वन विभाग हमीरपुर के मुख्य अरण्यपाल प्रदीप ठाकुर व डीएफओ डॉ. एलसी वंदना ने कहा कि वन रक्षक भर्ती के लिए तीन केंद्र बनाए गए थे। 1858 युवाओं में से 1811 युवा ही परीक्षा देने पहुंचे। जबकि 47 युवा अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई।