{"_id":"6521b397d09ff2a6850488fd","slug":"180-students-selected-for-district-level-youth-parliament-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-10492-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 180 विद्यार्थी जिलास्तरीय युवा संसद के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 180 विद्यार्थी जिलास्तरीय युवा संसद के लिए चयनित
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के 180 विद्यार्थी जिलास्तरीय युवा संसद के लिए चयनित हुए हैं। चयनित विद्यार्थी अब इसी माह आयोजित होने वाली जिलास्तरीय युवा संसद में देश व प्रदेश में चल रहे विभिन्न कार्यों और ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करेंगे। जिलास्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन नवंबर में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय युवा संसद के लिए होगा।
जिलाभर के छह शिक्षा खंडों में खंडस्तरीय युवा संसद का आयोजन 19 जून को हुआ था। इसमें छह शिक्षा खंडों से विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम का चयन अब जिलास्तर के लिए किया गया। चयनित टीम में छह शिक्षा खंडों से 30-30 विद्यार्थियों का समूह शामिल होगा। शिक्षा विभाग की ओर से जिलास्तरीय युवा सांसद कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एक सप्ताह के भीतर स्कूल का चयन किया जाएगा। स्कूल का चयन होते ही जिलास्तरीय युवा सांसद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें चयनित टीम राज्य स्तर पर आयोजित युवा सांसद कार्यक्रम में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कुमार ने कहा कि जिलास्तरीय युवा संसद कार्यक्रम के लिए स्कूल का चयन किया जाएगा। इसमें छह टीमों के 180 विद्यार्थी भाग लेंगे। जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थी राज्य स्तर पर जिला हमीरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
(समाचार: बवीता चंदेल)