फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   18 flats to be allocated within a month

एक माह के भीतर बंटेंगे 18 फ्लैट

Tue, 18 Apr 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 18 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
18 flats to be allocated within a month
फ्लैट्स - फोटो : demo pic

नगर परिषद हमीरपुर की बैठक सोमवार को अध्यक्ष सुलोचना देवी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर शहर के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहरवासियों के लिए जो फ्लैट हथली खड्ड के पास बनाए गए हैं, उनमें से 54 मेडिकल कॉलेज को देने के बाद बचे 18 फ्लैटों को भी एक माह के भीतर लोगों में आवंटित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए आवेदकों को अपने सही दस्तावेजों सहित करीब सवा तीन लाख रुपये की राशि नप को देनी होगी। वहीं बैठक में 18 नक्शे भी पास किए गए। बैठक में निर्णय लिया कि जो कर्मचारी आठ साल से ज्यादा समय से काम कर रहे हैं, उन्हें अलग से नकद राशि दी जाएगी। वहीं शहर में तीन दर्जन बिजली के खंभे भी लगाए जाएंगे। इसके लिए ठेकेदार को टेंडर दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये खंभे मृदुल चौक से अणु तक, डांगक्वाली से हीरानगर तक, भोटा चौक से दोसड़का तक लगाए जाएंगे। डांगक्वाली में सालों पहले बनाए नप के आवास को गिराकर चार मंजिला सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। वहीं सदर थाना से पुलिस कंट्रोल रूम की तरफ जाने वाले संपर्क मार्ग किनारे और अस्पताल सड़क किनारे शौचालय बनाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उपाध्यक्ष दीप बजाज, पार्षद अश्वनी शर्मा, रीता खन्ना, मनोरमा लखनपाल, आशा शर्मा, राजेश चौधरी, मनोनीत पार्षद अश्वनी शर्मा, राजेश कुमार माना, देवी लाल शहंशाह और ईओ विनोद शर्मा सहित 13 नगर पार्षद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed