फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बारिश से लुढ़का पारा, जिलाभर में शीतलहर

बारिश से लुढ़का पारा, जिलाभर में शीतलहर

Wed, 17 Apr 2019 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
बारिश से लुढ़का पारा, जिलाभर में शीतलहर
विज्ञापन

पूरा दिन लगी रही रिमझिम बारिश, सड़कों पर बारिश का पानी जमा
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिलाभर में बुधवार को बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट आई हैं। बुधवार को सुबह शुरू हुई रिमझिम बारिश शाम तक लगी रही। सड़कों पर बारिश का पानी जमा होने और कीचड़ से राहगीरों को परेशानी हुई। वहीं बारिश से जिलाभर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पिछले कुछ दिनों से गर्मी की मार झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली है। मंगलवार को कुछ देर बूंदाबांदी होने के बाद मेघ बरस नहीं पाए थे, लेकिन बुधवार को पूरा दिन इंद्र देवता प्रकट रहे।

रिमझिम बारिश होने से लोग ठंड महसूस कर रहे हैं। सोमवार को अंधड़ के बाद मंगलवार सुबह बूंदाबांदी शुरू हुई थी। मंगलवार को मेघ बिना बरसे ही लौट गए थे। लोगों बलदेव, साहिल, शम्मी, अभिनव, हंसराज, पंकज, विक्की ने कहा कि कुछ दिन पहले गर्मी जीना मुश्किल कर दिया था, लेकिन अब बारिश होने से ठंड महसूस हो रही हैं। लोगों ने दोबारा से गर्म वस्त्र निकाल लिए हैं। वहीं दूसरी तरफ अब गेहूं की फसल को काटने का समय नजदीक आ रहा है। इस बारिश ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed