फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दो दिन पहले डबल ताला जड़ा, अब सामान बाहर फेंका

दो दिन पहले डबल ताला जड़ा, अब सामान बाहर फेंका

Tue, 01 May 2018 11:41 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के शुरू होने से पहले ही यहां डॉक्टरों की लड़ाई शुरू हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तरफ से दो दिन पहले मेडिकल कॉलेज के गेस्ट हाउस में डबल ताला लगवाया गया था। जिसके बाद मंगलवार को गेस्ट हाउस पर कब्जे के मामले ने और तूल पकड़ लिया। मंगलवार को सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों ने गेस्ट हाउस में ठहरे स्त्री रोग विशेषज्ञ के परिवार का सारा सामान कमरे से बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन

घर का कामकाज करने वाली महिला ने चिकित्सक को फोन पर सूचना देने के लिए कहा, लेकिन किसी ने एक भी न सुनी। किसी तरह चिकित्सक तक सूचना पहुंचाई गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग शर्मा ने पुलिस थाना हमीरपुर में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई। वहीं सीएमओ हमीरपुर ने भी सीएमओ कार्यालय के ऊपर बने एमओएच के कमरे पर जबरन कब्जा करने के इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त हमीरपुर से कर दी है। सीएमओ ने डॉ. अनुराग पर एमओएच के कार्यालय को अपना निवास बनाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पूर्व में सीएमओ कार्यालय हमीरपुर स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में चलता था। लेकिन हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत होने के बाद हथली खड्ड स्थित प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के गेस्ट हाउस और पुस्तक विक्रय केंद्र को स्वास्थ्य विभाग ने 1.93 करोड़ रुपये में खरीद लिया। इस भवन की एक मंजिल में सीएमओ कार्यालय और सबसे ऊपरी मंजिल में मेडिकल कॉलेज ने अपना गेस्ट हाउस बना लिया। एमसीआई की टीम के आने से पहले ही मेडिकल कॉलेज के लिए 70 डॉक्टरों की नियुक्ति हुई है। आवास की कमी के चलते मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने स्त्री रोग विशेषज्ञ को गेस्ट हाउस में ठहरा दिया। सीएमओ कार्यालय ने भवन के ऊपरी मंजिल पर भी अपना दावा ठोकते हुए एमओएच के कार्यालय के होने की बात कही। मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में इस मामले को लेकर काफी बहसबाजी होती रही। हमीरपुर थाना प्रभारी डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि स्त्री रोग विशेषज्ञ ने शिकायत दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर कानूनी तरीके से सामान बाहर फेंका : डॉ. अनुराग
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग शर्मा ने कहा कि वह पिछले एक हफ्ते से मेडिकल कॉलेज के गेस्ट हाउस में परिवार समेत ठहरे हुए हैं। दो दिन पहले सीएमओ के आदेश पर उनके कमरे में डबल ताला लगवा दिया गया। रात को ताला काटने के बाद कमरे में प्रवेश किया। मंगलवार को गैर कानूनी तरीके से कमरे से उनका सारा सामान बाहर फेंक दिया गया, जिसमें लैपटॉप समेत उनका अन्य सामान शामिल था। इस बारे में पुलिस में केस दर्ज करवा दिया गया है।


चिकित्सक ने कमरे में जबरन कब्जा किया : सीएमओ
उधर, सीएमओ डॉ. सावित्री कटवाल ने कहा कि ऊपरी मंजिल में रेस्ट हाउस के अलावा जिला चिकित्सा अधिकारी (एमओएच) का कार्यालय है। एक चिकित्सक ने उस कमरे में जबरन कब्जा कर रखा है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त से शिकायत कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed