{"_id":"5adf7acd4f1c1b6d098b6311","slug":"171524595405-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ युवाओं ने स्टार्ट अप योजना के बारे में लिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सौ युवाओं ने स्टार्ट अप योजना के बारे में लिए टिप्स
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सौ युवाओं को स्वरोजगार के टिप्स दिए
स्टार्ट अप योजना के तहत उद्योग विभाग ने लगाया जागरूकता शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। मुख्यमंत्री स्टार्ट अप योजना के तहत हमीरपुर जिला के दो सौ युवाओं और उद्यमियों को नई तकनीक के साथ स्वरोजगार आरंभ करने के टिप्स दिए गए। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक विजय चौधरी ने कहा कि मंगलवार को बहुतकनीकी संस्थान बड़ू में मुख्यमंत्री स्टार्ट अप योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बहुतकनीकी संस्थान बडू, महिला आईटीआई हमीरपुर, निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और जिले के उद्यमियों सहित दौ सौ लोगों ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सीएम स्टार्ट अप योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देना रहा। शिविर में दो स्टार्ट अप प्रोजेक्टों की प्रस्तुति भी दी गई। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत प्रतिभागी को 25000 रुपये प्रति माह प्रोत्साहन राशि, 10 लाख तक अधोसंरचना और मुफ्त तकनीकी प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। शिविर में कॉलेज के मेकेनिकल ब्रांच के प्रमुख जेआर भारद्वाज, आईटी सैल प्रमुख विभाग राजेश शर्मा, उद्योग विभाग के परियोजना प्रबंधक गुरु लाल नेगी, परियोजना प्रबंधक प्रत्युष चौहान, औद्योगिक संवर्धन अधिकारी रमेश धीमान और प्रसार अधिकारी प्रवेश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।