{"_id":"5ade20a14f1c1b350a8b615a","slug":"171524506785-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल बनने को दूसरे दिन 51 ने दिए साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल बनने को दूसरे दिन 51 ने दिए साक्षात्कार
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस लाइन हमीरपुर में पुलिस भर्ती के कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित साक्षात्कार के दूसरे दिन सोमवार को जिला के 51 अभ्यर्थी पहुंचे। दूसरे दिन के लिए 55 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें से चार अभ्यर्थी साक्षात्कार से अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थी अपने निर्धारित दस्तावेजों सहित सुबह ही इंटरव्यू स्थल पर पहुंच गए थे। साक्षात्कार का दौर देर शाम तक चलता रहा।
पुलिस विभाग जिला में कुल 84 आरक्षियों के पदों को भर रहा है । इनमें 58 पुरुष आरक्षियों के, 15 महिला आरक्षियों और 11 चालकों के पद भरे जाने है। साक्षात्कार प्रक्रिया 22 से लेकर 25 अप्रैल तक साक्षात्कार आयोजित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि अभ्यर्थी अपने प्रमाणपत्र लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सोमवार को 51 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिए जबकि चार अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।