{"_id":"5abe6cb24f1c1bca618b48a4","slug":"171522429106-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 लाख रुपये के घाटे में सहकारी सभा जिंदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 लाख रुपये के घाटे में सहकारी सभा जिंदड़
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कड़ोहता के तहत कोऑपरेटिव सोसायटी जिंदड़ लगभग 2 लाख रुपये के घाटे में चल रही है। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सोसायटी सदस्यों की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता सोसायटी के प्रधान वीर सिंह रणौत ने की। इस मौके पर प्रधान ने प्रस्ताव पारित किया कि इस सोसायटी में लगभग 700 लोगों की सदस्यता है। जिसमें सभी के सहयोग सेे डूब चुकी सोसायटी का उत्थान हो सकता है। उन्होंने प्रस्ताव के माध्यम से सोसायटी के सचिव को कड़े निर्देश जारी कर कहा कि जिनकी सोसायटी में अमानतें हैं और उनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके उत्तराधिकारियों को ढूंढ कर अमानतें उनके नाम पर की जाएं।
उन्होंने कहा कि सचिव और कमेटी के सदस्य डोर टू डोर जाकर इसके उत्थान के लिए नए सदस्य बनाएं और अमानतें जमा करवाएं। वीर ने कहा कि ग्रामीणों का सहयोग लेकर इस सोसायटी को जीवित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिंदड़ सोसायटी सबसे पुरानी सोसायटी है। प्रधान ने कहा कि अगर क्षेत्र के लोग सहयोग करें तो सोसायटी अपनी पुरानी स्थिति में आ जाएगी। इस मौके पर कमेटी उपप्रधान बनारसी दास, हेत राम, कुलवंत सिंह, राजिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।