{"_id":"5cb8b510bdec22142c5cccc1","slug":"161555608848-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसदीय क्षेत्र से बाहर समर्थन जुटाने पहुंचे अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसदीय क्षेत्र से बाहर समर्थन जुटाने पहुंचे अनुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। निवर्तमान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विभिन्न सम्मेलनों के बाद अब दिल्ली और बद्दी का रुख कर लिया है। बुधवार को उन्होंने दिल्ली में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोगों से अलग-अलग बैठकें कीं और 19 मई को लोकतंत्र में मतदान के लिए प्रेरित किया। अब 21 अप्रैल, रविवार को बद्दी, बरोटीबाला और नालागढ़ में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के मूल निवासियों का मिलन कार्यक्रम होगा। अनुराग ठाकुर सोलन जिला के किशनपुरा में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम में पहाड़ी धाम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र कल्याण सभा बीबीएन, पहाड़ी मित्रमंडल और धर्मपुर कल्याण सभा इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। जिसमें सांसद अनुराग ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। वहीं, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी का हमीरपुर में प्रचार धीमी गति से चला हुआ है। रामलाल ठाकुर ने बीते रविवार को हमीरपुर में अभी तक संसदीय क्षेत्र के जनरल हाउस में ही शिरकत की है। हालांकि टिकट मिलने पर राम लाल ने एक रोड शो किया था, जो बिलासपुर से ऊना और बड़सर, सलौणी व भोटा होते हुए बिलासपुर पहुंचा था। इसके अलावा अन्य कोई कार्यक्रम नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में रामलाल ठाकुर अपना चुनाव प्रचार तेज करेंगे।