{"_id":"5c27b307bdec2256994dfbc9","slug":"161546105607-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करी लेंणी पहाड़ा दी सेर...पर बच्चों ने मचाई धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करी लेंणी पहाड़ा दी सेर...पर बच्चों ने मचाई धमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में सालाना तीन दिवसीय पारितोषिक वितरण समारोह सृजन का शुभारंभ शनिवार को हो गया है। समारोह में सांसद अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसमें हमीरपुर भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर, राकेश, वाईपी नंदा, पीएल शर्मा, सुरेश ठाकुर, संजीव ठाकुर आदि उपस्थित रहे। इस दौरान चेयरमैन आनंद स्वरूप और प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने मुख्यातिथि को शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने स्कूल की उपलब्धियों की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। समारोह के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें बच्चों ने देश मेरा रंगीला, वंदेमातरम, आओ जी.. जी आया नू, करी लैंणी पहाड़ा दी सैर, जय जय कारा और गिद्दा प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।