{"_id":"5c26655ebdec223c70052048","slug":"161546020190-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने दी दबिश, खाली मिला लोनिवि कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने दी दबिश, खाली मिला लोनिवि कार्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शुक्रवार सुबह के समय जिला मुख्यालय से सटी पंचायत लंबलू में पहुंच कर यहां लोक निर्माण विभाग और आयुर्वेदिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय में पहुंचे पंचायती राज मंत्री को कोई भी कर्मचारी कार्यालय के भीतर नहीं मिला। जिस पर मंत्री काफी नाराज दिखे। दरअसल वीरेंद्र कंवर को शिकायतें मिली थीं कि लंबलू-गसोता और ग्रामीण सड़कों की हालत काफी खराब बनी हुई है।
सड़कों पर टारिंग न होने से गड्ढे पड़े हुए हैं। सड़क किनारे निकासी नालियां मिट्टी से बंद हो चुकी हैं। जिसके चलते पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर लोनिवि कार्यालय में सड़कों की हालत के बारे में पूछने गए थे। लेकिन, यहां उन्हें कोई नहीं मिला। इसके बाद वीरेंद्र कंवर यहां पर चल रहे दस बिस्तरों के आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच गए। यहां पर भी मरीजों ने बताया कि अस्पताल में दवाइयों समेत अन्य सुविधाओं की कमी के चलते कई तरह की दिक्कतें पेश आ रही हैं। मंत्री के औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल की चिकित्सक हमीरपुर में उपायुक्त की ओर से बुलाई बैठक में मौजूद थीं। अव्यवस्था पर नाराज दिखे मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जिला प्रशासन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, लोनिवि के अधिशासी अभियंता संतोष कटोच ने बताया कि लोनिवि कार्यालय में एसडीओ, जेई के अलावा एक लिपिक और चपरासी हैं। लेकिन, एसडीओ 29 दिसंबर तक अवकाश पर हैं। शेष स्टाफ क्यों कार्यालय में नहीं था, इस बारे में जानकारी ली जाएगी। उधर, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि उन्होंने लोनिवि और आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण किया है। खामियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही लोनिवि कार्यालय से गायब रहने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।