फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   उपराष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

उपराष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Fri, 06 Apr 2018 11:02 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
अमतर स्टेडियम में लैंडिंग करता चौपर। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के हमीरपुर दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। जिला मुख्यालय के दस किलोमीटर के दायरे में भारी सुरक्षा घेरा रहेगा। प्रदेश पुलिस के करीब 700 जवानों को उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैनात किया गया है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू शनिवार को एनआईटी हमीरपुर में प्रस्तावित नेशनल साइंस कांग्रेस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
इसके लिए जिला मुख्यालय की मुख्य सड़कों से लेकर संपर्क मार्गों के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जगह-जगह बैरीकेट्स लगाए गए हैं। शहर में आने-जाने वाली सभी गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। शुक्रवार को भी वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने जालंधर से उड़ान भर हमीरपुर के चिन्हित पांच हेलीपैडों पर ट्रायल लैंडिंग की। इसमें राजकीय बहु तकनीकी महाविद्यालय बडू के हेलीपैड को सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया। यहां पर काफी ऊंचे पेड़ और दो मोबाइल टावर वायुसेना के हेलीकाप्टर की लैंडिंग में बाधा बन गए। इसके चलते वायुसेना के तकनीकी विशेषज्ञों ने इस हेलीपैड को सूची से बाहर कर दिया। इसके बाद एनआईटी और नादौन के अमतर हेलीपैड पर ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। अब उपराष्ट्रपति को लेकर आने वाले वायुसेना के चार चौपरों में से दो एनआईटी हमीरपुर और दो अमतर में उतरेंगे। जबकि, राधा स्वामी सत्संग ब्यास के हेलीपैड पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल का चौपर उतरेगा।
विज्ञापन

40 गाड़ियों का काफिला और बुलेट प्रूफ गाड़ियां पहुंचीं
उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर चंडीगढ़ से बुलेट प्रूफ गाड़ी पहुंच चुकी है। जबकि, उपराष्ट्रपति के काफिले में शामिल होने वाली 40 गाड़ियों की कारकेट वीरवार को ही हमीरपुर पहुंच चुकी है। इसके अलावा बांब स्कवायड और डॉग स्कवायड भी शुक्रवार को हमीरपुर पहुंच चुका है। आईबी, विजिलेंस, स्टेड सीआईडी समेत केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी भी हमीरपुर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना पास के नहीं मिलेगा प्रवेश
बिना एंट्री पास कोई भी व्यक्ति एनआईटी कैंपस में प्रवेश नहीं कर पाएगा। बेशक वह प्रदेश के किसी भी विभाग में बड़ा अधिकारी और राजनेता क्यों न हो। कार्यक्रम में निमंत्रण पत्र के साथ एंट्री पास जारी हुए हैं। मुख्यमंत्री और राज्यपाल का काफिला शहर के बजाय मट्टनसिद्ध एनएच से पक्का भरो और हीरानगर होते हुए एनआईटी पहुंचेगा ताकि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो।
मौसम डाल सकता है खलल
जिला हमीरपुर में शुक्रवार को दोपहर बाद आए तूफान ने खूब धूल उड़ाई। इसके बाद भारी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। शनिवार को उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम में मौसम खलल डाल सकता है। इससे पहले एनआईटी हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में भी खराब मौसम खलल डाल चुका है। दो वर्ष पहले एनआईटी में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का दौरा प्रस्तावित था। लेकिन, मौसम की बेरुखी के कारण उनका उनका चौपर सीमा सुरक्षा बल ज्वालामुखी के हेलीपैड पर उतरा था। राष्ट्रपति ने यहां प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी माता के दर्शन किए और पूजा करने के बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।

उपायुक्त हमीरपुर राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हेलीकॉप्टर समेत उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के काफिले में शामिल होने वाली कारकेट का भी ट्रायल सफल रहा है। सुरक्षा कारणों से बड़ू हेलीपैड को सूची से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed