{"_id":"5ac113944f1c1b95618b4d58","slug":"161522602900-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्य विभाग ने तेंदुए के मल के भरे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्य विभाग ने तेंदुए के मल के भरे सैंपल
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। वन्य प्राणी विभाग ने तेंदुए के मल के सैंपल भरे हैं। तेंदुए के मल से इनकी संख्या का पता लगाया जाएगा। इसके माध्यम से पता लगेगा कि एक क्षेत्र में एक ही तेंदुआ है या इनकी संख्या ज्यादा तो नहीं है। विभाग ने तेंदुए के मल के सैंपल प्रयोगशाला में भेज दिए हैं। तेंदुए की बढ़ती घटनाओं को देखकर विभाग ने यह निर्णय लिया है।
इस रिपोर्ट से पता चलेगा कि किस-किस क्षेत्र में तेंदुए की ज्यादा हरकत है। इससे यह भी पता चलेगा कि कहीं एक ही तेंदुआ अलग-अलग क्षेत्रों में तो नहीं घूमता है। इस संबंध में वन्य प्राणी मंडल हमीरपुर के डीएफओ कृष्ण कुमार का कहना है तेंदुए के मल के सैंपल भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि सैंपलों को प्रयोगशाला में भेज गया है। सैपलों की रिपोर्ट आने के बाद जंगलों में तेंदुए की संख्या का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें यह भी देखा जाएगा कि कहीं अलग-अलग क्षेत्रों में एक ही तेंदुए तो नहीं घूमता है।