{"_id":"63e81ff7537db3995d07d935","slug":"16-lakh-waste-plant-shed-ready-in-ghangota-hamirpur-hp-news-c-19-1-57159-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर (हि. प्र.): घंगोटा में 16 लाख से कूड़ा संयंत्र का शेड बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर (हि. प्र.): घंगोटा में 16 लाख से कूड़ा संयंत्र का शेड बनकर तैयार
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत घंगोटा में शुक्र खड्ड के नजदीक दख्योड़ा झोरघाट में 16 लाख रुपये से कूड़ा संयंत्र का शेड बनकर तैयार हो गया है। शीघ्र ही पंचायत की ओर से कूड़ा निष्पादन मशीनरी स्थापित की जाएगी। क्षेत्र की 20 पंचायतों को कूड़े का निष्पादन करने की सुविधा प्राप्त होगी।
स्थानीय लोगों अनिल ठाकुर, रोहित वर्मा, प्रताप सिंह, करतार सिंह, अश्वनी पठानिया, सरिता देवी ने कहा कि विकास खंड बिझड़ी की किसी भी पंचायत में कूड़ा संयंत्र स्थापित नहीं है। इससे क्षेत्र के लोगों को कूड़े का निपटारा करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नालों, जंगलों, सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। कूड़ा संयंत्र बनने के बाद यहां पर कचरे का निष्पादन हो सकेगा। बिझड़ी, बल बिहाल, सठवीं, महारल, स्मैला, भैल, समताना, कटियाना आदि पंचायतों को लाभ मिलेगा। उन्होंने खंड विकास अधिकारी से कूड़ा संयंत्र में शीघ्र मशीनरी स्थापित करने की मांग की है।
खंड विकास अधिकारी बिझड़ी सुदर्शन सिंह ने कहा कि झोरघाट के समीप कूड़ा संयंत्र का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। मशीनरी स्थापित करना और बिजली का कनेक्शन लगना बाकी है।