फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सफाई कर्मियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी

सफाई कर्मियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी

Sat, 08 Jun 2019 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एनआईटी मजदूर यूनियन (सीटू संबंधित) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और मानव संसाधन मंत्रालय को एनआईटी हमीरपुर में सफाई कर्मियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की शिकायत की है। एनआईटी हमीरपुर में पिछले 3 दिनों से सफाई मजदूर आंदोलनरत हैं। सीटू जिला संयुक्त सचिव सुरेश कुमार राठौर का आरोप है कि सफाई मजदूरों का लगातार एनआईटी प्रबंधन और कंपनी के मालिक की ओर से शोषण किया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में सफाई का कार्य एक निजी कंपनी के माध्यम से करवाया जा रहा है। पिछले कुछ महीनों से कंपनी प्रबंधक और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर की ओर से नियुक्त को-ऑर्डिनेटर और कंपनी के साइट इंचार्ज की ओर से मजदूरों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। जिस कारण एक मजदूर की मृत्यु हो गई। एक अन्य मजदूर डिप्रेशन का शिकार है और इनके अमानवीय व्यवहार के कारण 2 मजदूर नौकरी छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

सुरेश कुमार राठौर ने कहा कि मजदूरों की आवाज उठाने वाले यूनियन के प्रधान पवन कुमार को चंडीगढ़ स्थानांतरित कर दिया गया है, जोकि गैरकानूनी है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान का समन्वयक डंडा लेकर मजदूरों को धमकी देता है। अगर संस्थान प्रबंधन और समन्वयक का रवैया इसी प्रकार का रहा तो कई मजदूर मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या करने पर मजबूर होंगे। एनआईटी का प्रबंधक वर्ग निरंकुश राजा की तरह मजदूरों के प्रति रवैया रखते हैं। लिखित ज्ञापन के जरिये राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मानव संसाधन मंत्री से निवेदन किया गया है कि सफाई मजदूरों के साथ हो रहे अत्याचार को खत्म करने के लिए संबंधित अधिकारियों और कंपनी मालिक को आवश्यक निर्देश दिए जाएं। सभी सफाई मजदूरों को एनआईटी हमीरपुर के भवनों के छात्रावासों की सफाई के लिए नियुक्त किया गया था। परंतु मजदूरों का चंडीगढ़ मोहाली को स्थानांतरण किया जा रहा है। सीटू जिला संयुक्त सचिव सुरेश कुमार राठौर ने एनआईटी प्रबंधन और कंपनी मालिक को चेताया है कि अगर आने वाले समय में सफाई मजदूरों की समस्याएं और मांगों का हल नहीं किया जाता तो सीटू मजदूरों को लामबंद करके एनआईटी के अंदर जबरदस्त आंदोलन करेगी और उसकी जिम्मेवारी एनआईटी प्रबंधक की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed