{"_id":"5cfbf36abdec22077a429b88","slug":"156001570115-hamirpur-hp-news173","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में बढ़े मधुमेह और दिल के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में बढ़े मधुमेह और दिल के मरीज
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के लोगों को मधुमेह और दिल की बीमारी ने घेर लिया है। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में मधुमेह और दिल के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अस्पताल की मेडिसन ओपीडी में रोजाना 200 के करीब मरीज अन्य बीमारियों के साथ-साथ शुगर और दिल की बीमारी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें से अधिकतर रोगी 35 और 60 साल के बीच हैं। जबकि, युवा भी मधुमेह की चपेट में आ रहे हैं।
वर्तमान में अस्पताल में मधुमेह के इंसुलिन लेने वाले दर्जनभर रोगी भर्ती भी हैं। जिनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। चिकित्सकों ने इन बीमारियों के बढ़ने का मुख्य कारण वर्तमान खानपान और जीवन शैली को बताया है। दिल की बीमारी के दौरान व्यक्ति को अचानक सीने में दर्द उठने लगता है एवं धड़कन में परिवर्तन होता है। सांस लेने में तकलीफ, चक्कर, हाथ, कमर, गर्दन, जबड़े में दर्द दिल के दौरे के संकेत भी हो सकते हैं। दिल के रोगों एवं दिल के दौरे से बचने के लिए जीवनशैली में परिवर्तन कर हरी सब्जियां खाने, तनाव से दूर रहने, धूम्रपान और अल्कोहल का प्रयोग न करें, शारीरिक रूप से सक्रिय रहने, ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण रखने और नियमित जांच की सलाह चिकित्सकों ने दी है। वहीं, मधुमेह की स्थिति में व्यक्ति को बार-बार प्यास लगती है और बार-बार पेशाब आता है। इसके साथ ही कोई भी जख्म देरी से भरता है, चक्कर आते हैं और व्यक्ति का स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है। शुगर से बचने के लिए कम कैलोरी वाला भोजन खाने, मीठे से परहेज करने, सब्जियां, ताजे फलों का सेवन करे, धूम्रपान या शराब का सेवन न करें, नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह चिकित्सकों ने दी है। मेडिकल कॉलेज के मेडिसन विशेषज्ञ डॉ. बावेश भरवाल का कहना है कि शुगर और दिल की बीमारी से पीड़ित मरीज अधिक आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से परहेज करने और सावधानी बरतने का आग्रह किया है।