{"_id":"5cfbf34ebdec22071d1c087f","slug":"156001565914-hamirpur-hp-news146","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद हमीरपुर को मिलेगी कूड़ा छानने की मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद हमीरपुर को मिलेगी कूड़ा छानने की मशीन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर को पहली बार कूड़ा छानने की मशीन मिलेगी। इस मशीन को नगर परिषद की बजूरी में स्थित डंपिंग साइट में स्थापित किया जाएगा। नगर परिषद के पास इस माह यह मशीन पहुंच जाएगी। इसमें गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग किया जाएगा। नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों से रोजाना करीब साढ़े चार टन कूड़ा इकट्ठा होता है। कूड़े को ठिकाने लगाने के लिए जिला मुख्यालय के साथ लगते बजूरी कस्बे के पास डंपिंग साइट बनाई गई है। डंपिंग साइट में कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। इन ढेरों में गीला और सूखा कचरा इकट्ठा ही है। गीले कूड़े की खाद बन गई है जबकि, सूखा कूड़ा वैसे ही है।
इसी सूखे कूड़े का छानने के लिए इस मशीन का प्रयोग किया जाएगा। इस मशीन के माध्यम से खाद अलग और सूखा कूड़ा जैसे प्लास्टिक, बोतलें आदि अलग हो जाएगा। इसके बाद अलग हुए सूखे कूड़े को कहीं और ठिकाने लगाया जाएगा। इससे कूड़े का सही निष्पादन हो सकेगा। नगर परिषद ने इस मशीन को स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिजली कनेक्शन सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं। पहली बार नगर परिषद को कूड़ा छानने की मशीन मिलेगी। इस संबंध में नगर परिषद हमीरपुर के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सतीश ठाकुर ने कहा कि इस माह तक कूड़ा छानने की मशीन पहुंच जाएगी। इस मशीन से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग होगा।