{"_id":"5cfbf324bdec22078775d42c","slug":"156001561711-hamirpur-hp-news26","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी युवक रंगस बाजार में मचा रहे हुड़दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी युवक रंगस बाजार में मचा रहे हुड़दंग
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत रंगस बाजार में नशा पूरी तरह युवाओं पर हावी है। बाजार में कई बार दोपहर के समय युवा नशे में घूमते नजर आते हैं। नशा कर बाजार में हुड़दंगबाजी करते हैं। इससे बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों में रमेश, ओंकार, पवन, नितिन, नीलम, सुनीता शिवानी और कांता ने कहा कि रात के समय युवा नशा कर जोर-जोर से चिल्लाते हैं। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शराब के अलावा अन्य मादक पदार्थों का भी प्रयोग हो रहा है। इससे नई युवा पीढ़ी चपेट में आ रही है। लोगों ने कहा कि इसे न रोका गया तो युवा पीढ़ी पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी। इस संबंध में पुलिस थाना नादौन के प्रभारी महेंद्र सिंह परमार ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि नशा करने वालों पर शिकंजा कसा हुआ है। थाना प्रभारी ने कहा कि इसमें अगर कोई पकड़ा जाता है तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।