{"_id":"5cfab076bdec22070c091ee2","slug":"15599330401-hamirpur-hp-news81","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन में बिजली की समस्या का नहीं हो पा रहा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन में बिजली की समस्या का नहीं हो पा रहा समाधान
विज्ञापन
नादौन में बिजली ठप होने की समस्या का नहीं हो पा रहा समाधान
क्षेत्र में कुछ देर हवा चलने से बंद हो रही बिजली की सप्लाई
लोगों ने बोर्ड से समस्या का स्थायी समाधान करने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। बिजली बोर्ड की ओर से पिछले दो वर्षों में आधुनिक किस्म के लाखों के उपकरण लगाने के बावजूद नादौन क्षेत्र में बिजली की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। आलम यह है कि थोड़ी सी हवा चलने और बूंदाबांदी होने से ही क्षेत्र में बिजली की सप्लाई ठप हो जाती है। वीरवार रात को नादौन शहर में कुछ देर हवा चलने के कारण बिजली आपूर्ति आधी रात तक ठप रही। जबकि, कई वार्डों और निकटवर्ती गांव चौकी, पखरोल, मझयार आदि सहित अन्य गांवों के लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।
लोगों में दिनेश, सन्नी, तन्नू, संजू, संजीव और सोनू ने कहा कि हर बार कुछ देर हवा चलने से बिजली गुल हो जाती है। यह समस्या लगातार बनी हुई है। लोगों ने कहा कि बिजली न होने से सबसे ज्यादा समस्या सिविल अस्पताल नादौन में पेश आई। चिकित्सकों को टॉर्च का सहारा लेकर मरीजों का उपचार करना पड़ा। इससे लोगों में रोष पनप रहा है। उन्होंने कहा कि लाखों रुपये के आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। इसके बाद भी बिजली की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों ने बोर्ड से समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई है। इस संबंध में बिजली उपमंडल नादौन के सहायक अभियंता अशोक कुमार ने कहा कि खराब मौसम के कारण समस्या पेश आई है। समस्या का समाधान किया जा रहा है।