फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कांग्रेस लोकसभा चुनाव नेताओं के कारण हारी : राही

कांग्रेस लोकसभा चुनाव नेताओं के कारण हारी : राही

Thu, 06 Jun 2019 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन बीआर राही ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस नेता वर्चस्व और दोषारोपण की जंग छोड़कर चुनाव में पराजय को शालीनता से स्वीकार कर गहनता से आत्ममंथन कर अपना कर्तव्य पूरा करें। लोकतंत्र में हार-जीत होती रहती है। सत्तापक्ष और विपक्ष में रहने वाले नेताओं की कुर्सियां बदलती रहती हैं। इसमें निराश होकर बहानेबाजी न करें। कांग्रेस ने यह चुनाव नेताओं के कारण हारा है। कार्यकर्ताओं को दोष देना सत्य का सामना नहीं करना है। कांग्रेसी समाचारों की सुर्खियों में रहने वाले नहीं पर, जनशासक की अपेक्षा जनसेवक बनकर सकारात्मक विपक्ष की भूमिका अदा करें। जहां सरकार जनहित के कार्य करती है, अपने वायदों पर काम करती है, उस समय समर्थन दें। इसमें कोताही न करें। जहां पर सरकार जनविरोधी, पार्टी विचारधारा में रहकर विपक्ष में बैठे लोगों का दमन करती है तो खेत खलिहान और गली से लेकर हर चौराहे तक डटकर विरोध करें। अब एसी कमरों से बाहर निकलकर पार्टी कार्यकर्ताओं के पास जाकर निराशा और हताशा को दूर करें। प्रदेश अध्यक्ष को भी चाहिए कि वह ब्लॉक से लेकर प्रदेश तक नामधारियों की नहीं बल्कि कामधारियों की टीम का गठन कर पार्टी को नया जोश और सोच का जन्म दें। इस कार्य में देरी करने से होने वाले नुकसान की भरपाई नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed