{"_id":"5cf95573bdec22072925798d","slug":"155984420518-hamirpur-hp-news72","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोट पंचायत में दसवीं कक्षा के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोट पंचायत में दसवीं कक्षा के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
सुजानपुर/हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत पड़ती ग्राम पंचायत करोट के गांव बढ़ेही में एक दसवीं कक्षा के छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग कुछ दिनों से मानसिक परेशान चल रहा था। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
छात्र वीरवार सुबह अपने घर पर ही था। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो उसकी मां ने कमरे में जाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसका बेटा पंखे के साथ लटका हुआ था। उसने शोर मचाया और परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से नाबालिग को सुजानपुर अस्पताल ले आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के पिता भारतीय सेना में हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। एक छोटा भाई भी है। एसएचओ सुजानपुर सुभाष शास्त्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। नाबालिग के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।