{"_id":"5cf9544fbdec22076019f964","slug":"15598439149-hamirpur-hp-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन अस्पताल में बिना कवर के थमाये जा रहे एक्स-रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन अस्पताल में बिना कवर के थमाये जा रहे एक्स-रे
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल नादौन में रोगियों को एक्सरे फिल्म बिना लिफाफे के उपलब्ध करवाने से रोगियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। सरकारी एक्सरे मशीन से रोगियों का एक्सरे करने का काम स्वास्थ्य विभाग ने एक निजी कंपनी को ठेके पर दे रखा है। कंपनी के कर्मचारी एक एक्सरे के लिए रोगी से 130 रुपये लेकर इसे रोगी के हाथ में बिना किसी लिफाफे (कवर) के पकड़ा देते हैं।
रोगियों का कहना हैै कि ऐसे में निकाले गए एक्सरे धूल से गंदे हो जाते हैं जो कि बाद में डॉक्टरों के देखने लायक भी नहीं रहते। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि एक्सरे फिल्म को लिफाफे के बिना रखने से उस पर हाथों का मैल और रगड़ के निशान बन सकते हैं। जिससे इन्हें देखना मुश्किलों भरा हो जाता है। लोगों की मांग है कि स्वास्थ्य विभाग कंपनी को एक्सरे को लिफाफे में डाल कर ही रोगी को देने की हिदायत दे। उधर, बीएमओ अशोक कौशल ने कहा कि कंपनी को एक्सरे को लिफाफे में डालकर ही देने की हिदायत दे दी जाएगी।