{"_id":"5cf95449bdec22078b29435b","slug":"155984390711-hamirpur-hp-news34","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निहोत्री को मिलना चाहिए विकास कार्य रोकने का अवार्ड : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निहोत्री को मिलना चाहिए विकास कार्य रोकने का अवार्ड : कांग्रेस
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गलोड़ ने विधानसभा क्षेत्र नादौन के विकास कार्यों में रोड़े अटकाने का आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री पर जुबानी हमला बोला है। गलोड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन प्रेम चंद, गलोड़ के पंचायत प्रधान संजय शर्मा, लड़हा के प्रधान कमलजीत, गोईस के प्रधान राजीव बिट्टू, गाहली के प्रधान कपिल, गलोड़ खास के उपप्रधान संजीव कुमार, भागीरथ कौशल और पंजाब सिंह कौशल ने कहा है कि अग्निहोत्री को विकास कार्य रोकने का अवार्ड मिलना चाहिए।
नादौन विधानसभा क्षेत्र और गलोड़ के विकास में भाजपा और अग्निहोत्री का कोई योगदान नहीं है। गलोड़ में उपतहसील और सरकारी कॉलेज, फाहल में पीएचसी कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह के प्रयासों से खुले हैं। केंद्रीय विद्यालय भी उन्होंने ही पूर्व यूपीए सरकार में मंजूर कराया था। लेकिन, केंद्र में भाजपा सरकार आते ही उसे संधोल शिफ्ट कर दिया गया। जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज, धनपुर स्पाइस पार्क और कलूर ट्रांसपोर्ट नगर की राह में भी अग्निहोत्री ही रोड़ा बने हुए हैं। भाजपा यह नहीं चाहती कि विधानसभा क्षेत्र की जनता खुशहाल हो। इसलिए विकास पर भाजपाइयों को बात करना शोभा नहीं देता।