{"_id":"5cf9543fbdec22076b5f0ef6","slug":"15598438976-hamirpur-hp-news101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कदरयाणा में कबाड़ का स्टोर अग्रिकांड में राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कदरयाणा में कबाड़ का स्टोर अग्रिकांड में राख
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के तहत पड़ते कदरयाणा गांव में बुधवार रात को एक कबाड़ के स्टोर में भयंकर आग लग गई। आग से कबाड़ में रखी चार गाड़ियों, दो स्कूटरों समेत प्लास्टिक और रद्दी जल कर राख हो गई। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले स्टोर के साथ रखी लकड़ी में लगी थी। बहरहाल स्टोर मालिक ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। वहीं, दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।
मोहम्मद इकबाल कदरयाणा गांव में राहुल ट्रेडिंग प्रॉपर्टी के नाम से कबाड़ का व्यापार करता है। बुधवार रात को वह स्टोर से अपने घर कदरयाणा गांव चला गया। रात करीब साढ़े दस बजे उसे लोगों से स्टोर में आग लगने की सूचना मिली। वहीं, लोगों ने अग्निकांड की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन, तब तक सब जलकर राख हो गया। विभाग के अनुसार पीड़ित को करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस अग्निकांड में कबाड़ में रखीं चार गाड़ियां, दो स्कूटर, प्लास्टिक, गत्ता और रद्दी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहीं, दमकल विभाग ने दो कबाड़ से भरे ट्रकों, 17 गाड़ियों और साथ लगती दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया है।
डिडवीं टिक्कर के पास कोई हाइड्रेंट नहीं, जिला मुख्यालय से भरी पांच गाड़ियां
डिडवीं टिक्कर के पास कोई हाइड्रेंट या पानी का साधन न होने के कारण विभाग को पांच गाड़ियां जिला मुख्यालय से भरनी पड़ी। इस कारण आग बुझाने में अधिक समय लगा। अगर डिडवीं टिक्कर क्षेत्र में कोई हाइड्रेंट होता तो नुकसान कम हो सकता था।
विज्ञापन
गर्मियों में सावधानी बरतें, घासनियों को न लगाएं आग
कुढार के जंगल में बुधवार शाम आग लगने से हजारों की वन संपदा राख हो गई। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। जिला अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र कुमार चौधरी का कहना है कि दोनों स्थानों पर लगी आग पर काबू पा लिया गया है। कदरयाणा में कबाड़ के स्टोर में आग से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने लोगों से गर्मियों में सावधानी बरतने और घासनियों में आग न लगाने का आग्रह किया है।