{"_id":"6a70e515a5031a8f4d0a141e","slug":"1525-girls-vaccinated-in-the-district-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-203407-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जिले में 1,525 लड़कियों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जिले में 1,525 लड़कियों का टीकाकरण
Tue, 04 Aug 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की लड़कियों को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाने के लिए आरंभ किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत जिले में अभी तक 1,525 लड़कियों का टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने जिला में एचवीपी वैक्सीनेशन का आंकड़ा अब 50 प्रतिशत से पार हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की लगभग 2,967 लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस आयु वर्ग की अन्य लड़कियों को भी यह वैक्सीन लगाने के लिए अब स्कूल स्तर पर भी टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन