{"_id":"5c9d096bbdec22143439cf16","slug":"151553795435-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर कस्बा के लावारिस पशुओं की देखभाल करेगा व्यापार मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर कस्बा के लावारिस पशुओं की देखभाल करेगा व्यापार मंडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। शहर के लावारिस पशुओं को एक छत के नीचे रखने और उनके चारे-पानी की व्यवस्था करने के लिए सुजानपुर व्यापार मंडल आगे आया है। आगामी 2 माह तक ऐसे लावारिस पशुओं की सारी जिम्मेवारी व्यापार मंडल सुजानपुर की रहेगी। उपमंडल अधिकारी कार्यालय सुजानपुर में वीरवार को यह निर्णय लिया गया। लावारिस पशुओं की बढ़ती तादाद को लेकर विशेष बैठक में उपमंडल अधिकारी शिव देव सिंह, नगर परिषद अधिकारी किशोरी लाल ठाकुर, व्यापार मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, तहसीलदार सुजानपुर अशोक पठानिया, खंड विकास अधिकारी मनीष सोनी, पशुपालन विभाग से हर्षा महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सुजानपुर में गोशाला का निर्माण हुआ है लेकिन, अभी तक वहां पर पशु नहीं रखे जा रहे हैं। लेकिन, जिस तरह से शहर में लगातार लावारिस पशु बढ़ रहे हैं, उसे लेकर उपमंडल अधिकारी ने नगर परिषद सुजानपुर को निर्देश देते हुए कहा कि गोशाला निर्माण कार्य में जो भी कमियां हैं, उसे 1 सप्ताह के भीतर पूरा कर व्यापार मंडल सुजानपुर के सुपुर्द कर दें ताकि, वहां पर शहर में जो भी लावारिस पशु और बैल घूम रहे हैं, उन्हें रखा जा सके। नगर परिषद अधिकारी किशोरी लाल ठाकुर ने कहा कि गोशाला का जो निर्माण कार्य रह गया है उसे शीघ्र पूरा करवा कर यहां पशु बांधने की व्यवस्था करवाई जाएगी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि 2 माह तक गोशाला की व्यवस्था व्यापार मंडल सुजानपुर देखेगा। इसके लिए शहर के सभी व्यापारी सहयोग करेंगे। शहर के करीब 30 लोग प्रथम चरण में गोशाला कमेटी में शामिल किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से सहयोग का आग्रह किया है।