फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   गरीबों के आशियानों पर अब मेडिकल कॉलेज का होगा कब्जा

गरीबों के आशियानों पर अब मेडिकल कॉलेज का होगा कब्जा

Wed, 29 Aug 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष सुलोचना देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी पार्षदों ने भाग लिया। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को कमेटी के समक्ष रखा। इस मौके पर सर्वसहमति से हथली खड्ड के पास आवासहीन परिवारों के लिए केंद्र सरकार की योजना के तहत बनाए गए सभी फ्लैट को मेडिकल कॉलेज को देने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

यह भवन अरसे से बनकर तैयार हो चुके हैं। लेकिन, फ्लैट की कीमत अधिक होने और सख्त नियमों के तहत लाभार्थी नहीं मिल रहे हैं। जिसके चलते अब यह फ्लैट मेडिकल कॉलेज को दिए जाएंगे। इसके साथ कुछ वार्डों में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए परिषद की ओर से बनाए गए सामुदायिक भवनों को किराये पर देने का निर्णय लिया। इस दौरान पार्षदों ने मांग रखी कि वार्डों में रास्तों की मरम्मत के लिए होने वाले छोटे कार्यों के लिए टेंडर न भरा जाए। टेंडर भरने से कार्य होने में देरी होती है। अध्यक्ष सलोचना देवी ने कहा कि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के पास 300 नई स्ट्रीट लाइटें पहुंची हैं। इन 300 स्ट्रीट लाइटों को सभी वार्डों में मुख्य स्थानों पर स्थापित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर परिषद हमीरपुर के ईओ विनोद कुमार शर्मा, पार्षद अनिल कुमार, अनिल सोनी, रीता खन्ना, राजेश कुमार, अश्वनी शर्मा, मनोरमा लखनपाल, रीता शर्मा, आशा रानी, वीना देवी, शकुंतला देवी, संदीप कुमार, मनोज कुमार, विधि चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed