{"_id":"5b84082f42c79246300f6589","slug":"151535379503-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरूणी गांव में तेंदुए ने भैंस को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरूणी गांव में तेंदुए ने भैंस को बनाया शिकार
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलोड़ (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत नारा के अंतर्गत पड़ते गांव खरूणी में तेंदुए न हमला कर भैंस को मार दिया है। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी में की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई है। रविवार रात को खरूणी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र लश्करी राम की ढाई वर्षीय भैंस को तेंदुए ने मार दिया। सोमवार सुबह जब सुरेंद्र की पत्नी लता कुमारी पशुशाला गई तो वहां पर बंधी भैंस खून से लथपथ पड़ी हुई थी और तेंदुआ भैंस को नोच रहा था। तेंदुए को देख लता ने जब शोर मचाया तो तेंदुआ वहां से भाग गया।
लता के शोर मचाने की आवाज सुनकर आस पड़ोस और परिवार के सदस्य इकट्ठे हो गए। परिजनों ने इसकी सूचना पंचायत को दी। पंचायत के उपप्रधान संदीप चौहान उर्फ सोनू ने मौके पर जाकर परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस घटना की शिकायत पुलिस चौकी गलोड़ में की गई है। ग्रामीण इस घटना से सहमे हुए हैं। गांववासी अपने बच्चों को अकेले स्कूल भेजने से भी कतरा रहे हैं। कुछ दिन पहले ब्रहालडी गांव में भी तेंदुए ने भैंस को मार दिया था। क्षेत्रवासियों में मदन, सुनील, सोनू, बलवंत, रीता, लता, पुष्पा, ब्यासां, गीता देवी, हैप्पी, दिनेश और तिलक आदि ने वन विभाग से शीघ्र पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई।