{"_id":"5b82b5bd42c792466578c053","slug":"151535292861-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप के पास मृत भैंस दबाने पर पंचायत को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप के पास मृत भैंस दबाने पर पंचायत को भेजा नोटिस
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कड़ोहता में हैंडपंप के पास मृत भैंस को दफनाने के मामले में आईपीएच विभाग ने कार्रवाई करते हुए पंचायत को नोटिस जारी कर मृत भैंस को दफनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। अगर पंचायत की ओर से मृत भैंस को नहीं निकाला जाता है तो पंचायत के खिलाफ आईपीएच विभाग कानूनी कार्रवाई करेगा।
कड़ोहता पंचायत में दस दिन पहले एक व्यक्ति ने हैंडपंप के पास मृत भैंस को दफना दिया था। इसका ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया था। इसके बावजूद उक्त व्यक्ति ने हैंडपंप के पास से मृत भैंस को नहीं निकाला। आईपीएच विभाग ने पंचायत को नोटिस जारी करके उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाने की बात कही है। हैंडपंप के पास मृत भैंस दफनाने के कारण ग्रामीणों ने हैंडपंप से पानी निकालना बंद कर दिया है। जैसे ही यह मामला उजागर हुआ तो विभाग के कर्मचारी हैंडपंप के ऊपरी हिस्से को खोलकर ले गए ताकि, इस हैंडपंप का कोई भी पानी न पी सके। कड़ोहता पंचायत प्रधान संतोष धीमान ने आईपीएच विभाग की ओर से मृत भैंस को हैंडपंप के नजदीक दफनाने के मामले में नोटिस मिलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पंचायत ने मृत भैंस को दफनाने वाले व्यक्ति को नोटिस जारी करके दो दिन के अंदर भैंस को निकालने के बारे में कहा है। अगर मृत भैंस को उक्त व्यक्ति नहीं निकालता है तो पुलिस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।