{"_id":"5b214ffd4f1c1b264d8b66a3","slug":"151528909821-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल महाकुंभ में रोमांचक मुकाबले हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल महाकुंभ में रोमांचक मुकाबले हुए
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हमीरपुर ब्लॉक में खेल महाकुंभ के बुधवार को रावमापा बाल के खेल मैदान में रोमांचक मुकाबले हुए। वालीबाल का मैच बल्ह और डुडान के मध्य करवाया गया। जिसमें डुडान विजयी रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत अणु के प्रधान सुरेंद्र मिन्हास और विशिष्ट अतिथि बल्ह पंचायत के प्रधान रघुवीर सिंह रहे। वहीं दूसरी ओर टौणी देवी ब्लॉक में बुधवार को बास्केटबाल स्पर्धा के 4 मैच खेले गए। इसमें गवारडू और डुडान बीच प्रथम मैच हुआ, जिसमें डुडान विजयी रहा।
दूसरा मैच टपरे-2 व बगवाड़ा-2 के बीच हुआ, जिसमें बगवाड़ा जीता। तीसरा मैच चाहड़ और टपरे के बीच हुआ, जिसमें अभी नतीजा आना बाकी है। चौथा मैच कैहरवीं और बारी के बीच हुआ। इस दौरान दोनों ब्लॉकों में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं खेल को खेल की भावना से खेला। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया एवं आगामी मैचों के लिए और मेहनत करने का आह्वान किया।