{"_id":"5ae750d04f1c1b86098b7701","slug":"151525108944-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर करते पुलिस कर्मी को मारी टक्कर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैर करते पुलिस कर्मी को मारी टक्कर, घायल
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। जिला कांगड़ा व हमीरपुर सीमा पर नादौन ब्यास पुल पर सैर कर रहे एक पुलिस कर्मचारी को रविवार रात एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे पुलिस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे टांडा और बाद में पीजीआई रेफर कर दिया गया। बनगढ़ ऊना में कार्यरत रिपन सिंह निवासी गांव बेडली, भड़ोली कुटियारा ब्यास पुल पर सैर करते हुए अपने घर की ओर दोस्त के साथ जा रहा था। नादौन से ज्वालामुखी की ओर जा रही कार ने रिपन को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद कार पुल की रेलिंग से जा टकराई। घायल रिपन सिंह को तुरंत नादौन अस्पताल लाया गया। जहां से उसे टांडा रेफर कर दिया गया। परंतु उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बाद में पीजीआई रेफर कर दिया गया है। रिपन के सिर व बाजू में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने बताया कि रिपन सिंह की हालत में कुछ सुधार हुआ है। ज्वालामुखी पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन