फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नाबालिग वाहन चलाते पकड़े तो अभिभावकों पर होगी कार्रवाई : डीएसपी

नाबालिग वाहन चलाते पकड़े तो अभिभावकों पर होगी कार्रवाई : डीएसपी

Sun, 29 Apr 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग वाहन चलाते पकड़े तो अभिभावकों पर होगी कार्रवाई : डीएसपी
बिझड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं है। बड़सर पुलिस द्वारा इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बिगडै़ल वाहन चालकों पर शिकंजा कसा जा रहा है। ट्रिपल राइडिंग, ओवर स्पीड, बिना कागजात और नशा करके वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई नाबालिग वाहन चलाता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके परिजनों पर कार्रवाई होगी। उपमंडल में उदंड वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए रोज नाके लगाए जा रहे हैं। उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है की वे नियमों का पालन करके पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed