{"_id":"5ac8f0264f1c1bda618b609f","slug":"151523118118-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्य जीव मंडल हमीरपुर के अंतर्गत घटी गिद्धों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्य जीव मंडल हमीरपुर के अंतर्गत घटी गिद्धों की संख्या
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर वन्य जीव मंडल में घटी गिद्धों की संख्या
हमीरपुर में एक तो ऊना, बिलासपुर में नहीं मिले घोंसले
वन्य जीव मंडल ने संख्या जानने के लिए करवाया सर्वे
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। वन्य जीव मंडल हमीरपुर के अंतर्गत गिद्धों की संख्या घट गई है। हमीरपुर में एक तो ऊना और बिलासपुर में गिद्धों के घोंसले ही नहीं मिले। वन्य जीव मंडल ने गिद्धों की संख्या जानने के लिए सर्वे करवाया है। इस दौरान मंडल के तहत पड़ने वाले चार जिलों के जंगलों में सर्वे किया गया। गिद्धों के सबसे अधिक घोंसले कांगड़ा के पौंग क्षेत्र में पाए गए हैं।
सर्वे के मुताबिक हमीरपुर में गिद्ध का एक घोंसला, जबकि ऊना और बिलासपुर में कोई भी घोंसला नहीं मिला है। वन्य जीव विभाग ने गिद्धों के संरक्षण के लिए सर्वे की मुहिम चलाई है। गिद्धों के घोंसले अधिकतर जंगलों में चीड़ के पेड़ों पर होते हैं लेकिन तीन जिलों में इनकी संख्या नहीं है। हमीरपुर में केवल एक घोंसला ही है। इस संबंध में वन्य प्राणी मंडल हमीरपुर के डीएफओ कृष्ण कुमार का कहना है कि हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर में सर्वे किया गया। इसमें हमीरपुर में गिद्ध का एक घोंसला जबकि ऊना और बिलासपुर में इसका कोई घोंसला नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि गिद्धों की संख्या कांगड़ा के पौंग, लालपुर और सुखनाड़ा में अधिक हैं।