{"_id":"5a8b04244f1c1bb2208ba0d2","slug":"151519060004-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार का आरोपी टीचर 3 मार्च तक रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार का आरोपी टीचर 3 मार्च तक रिमांड पर भेजा
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। निजी महाविद्यालय में सेवारत दुराचार के आरोपी शिक्षक को हमीरपुर पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 3 मार्च तक ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर अपने ही कॉलेज की नाबालिग छात्रा से दुराचार का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर बीते शुक्रवार को प्रदेश भर के महाविद्यालयों में धरना प्रदर्शन और रोष रैलियां भी निकाली गई थीं। बीते सप्ताह आरोपी शिक्षक ने छात्रा को अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ दुराचार किया था। मामले का खुलासा वीरवार को तब हुआ जब पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी सहेलियों को दी। इसके बाद परिजनों और छात्रों ने शिक्षक की जमकर पिटाई भी की थी। वहीं मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने सेामवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे 3 मार्च तक ज्यूडिशिल रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन