{"_id":"6473a02717126586aa049e24","slug":"15-thousand-devotees-bowed-their-heads-in-baba-balaknath-temple-hamirpur-hp-news-c-19-1-166218-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालकनाथ मंदिर में 15 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालकनाथ मंदिर में 15 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
विज्ञापन
हमीरपुर 3
बिझड़ी(हमीरपुर)। बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में ज्येष्ठ रविवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। मंदिर में 15 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। बाबा बालकनाथ मंदिर में चैत्र माह मेलों को समाप्त हुए डेढ़ माह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन शनिवार और रविवार को देश-विदेश से आने वाले भक्तों की भीड़ लगातार जारी है।
मंदिर परिसर में बनी सरायें और होटल शनिवार से ही बुक हो रही हैं और रविवार सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें बाबा की गुफा के दर्शनों के लिए लगने लगी। मंदिर न्यास की ओर से शनिवार और रविवार को मंदिर के गेट को 24 घंटे खुला रखा गया है। ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन करने के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस बारे में मंदिर अधिकारी धर्म सिंह नेगी ने कहा कि मंदिर में रविवार को 15 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे खुला रखा गया।
आज होंगी 120 बकरों की नीलामी
बिझड़ी(हमीरपुर)। बाबा बालकनाथ मंदिर में बाबा के भक्त रोट, प्रसाद और नगद चढ़ावा तो अर्पित करते ही हैं लेकिन बहुत से भक्त अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने पर बकरे भी अर्पित करते हैं। भक्तों द्वारा चढ़ाए गए बकरों की मंदिर में बली दिए जाने की प्रथा नहीं है। इसलिए चढ़ाये गए बकरों को नीलामी के जरिए बेच दिया जाता है। मंदिर परिसर में हर सोमवार, वीरवार और शनिवार को बकरों की नीलामी होती है। इस वर्ष चैत्र मास के मेलों से लेकर आज तक लगभग डेढ़ करोड़ की आय मंदिर न्यास को हुई है।