फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   15 thousand devotees bowed their heads in Baba Balak Nath temple

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर में 15 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Sun, 11 Dec 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
15 thousand devotees bowed their heads in Baba Balak Nath temple
दियोटसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे नवविवाहित जोड़े और उनके परिजन। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में रविवार को करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। देश-विदेश से अधिकतर श्रद्धालु शनिवार व रविवार को ही बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन करने पहुंचते हैं। रविवार होने के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं का काफी सैलाब उमड़ा। पूर्व में प्रदेश में चुनाव होने के चलते बाबा बालक नाथ मंदिर में उतने श्रद्धालु नहीं पहुंच रहे थे।
विज्ञापन

मान्यता अनुसार काफी संख्या में नवविवाहित जोड़े परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर पहुंच रहे हैं। रविवार सवेरे ही बाबा के जयकारों का गुणगान करते हुए कतारबद्ध श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास प्रशासन ने मंदिर को 24 घंटे खुला रखा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास प्रशासन ने लंगर की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन

इस बारे में एसडीएम बड़सर शशि पाल शर्मा ने कहा कि बड़े रविवार के चलते काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। रविवार को करीबन 15 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में अपना शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed