{"_id":"68d2fc624b01c604b1033e7c","slug":"1496-consumers-applied-for-installing-roof-plant-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-167685-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रूफ प्लांट लगाने के लिए 1496 उपभोक्ताओं ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रूफ प्लांट लगाने के लिए 1496 उपभोक्ताओं ने किया आवेदन
Wed, 24 Sep 2025 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के हमीरपुर में सकारात्मक रूझान देखने को मिल रहे हैं। हमीरपुर जिले में योजना के तहत रूफ टॉप प्लांट लगाने के लिए 1496 उपभोक्ताओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं।
इन आवेदनों में से 868 रूफ टॉप प्लांट संयंत्र स्थापित हो चुके हैं तथा 772 उपभोक्ताओं को इन संयंत्रों के तहत छह करोड़ 61 लाख रुपये अनुदान की राशि भी मिल चुकी है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर ने कहा कि इस योजना से जहां ऐसे संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली व अतिरिक्त आय का लाभ मिल रहा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड को अतिरिक्त स्वच्छ बिजली उत्पादन भी प्राप्त हो रहा है।
संबंधित पंचायतों तथा निकायों के क्षेत्राधिकार में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफ टॉप प्लांट लगाने पर बोर्ड द्वारा संबंधित पंचायत तथा निकाय को प्रति प्लांट एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस रूफ टॉप योजना का लाभ नौकरीपेशा, सरकारी कर्मचारी व अधिकारी भी उठा सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए प्रथम प्रक्रिया में सर्वप्रथम वेबसाइट पर लॉग इन कर दिए गए निर्देशों का अनुपालन करना होता है। अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने पर ऐसे घरों को एक किलोवाट के लिए 33 हजार रुपये, दो किलोवाट के लिए 66 हजार रुपये और तीन किलोवाट या उससे अधिक के लिए 85,800 रुपये दिए जा रहे हैं।
योजना के तहत रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए बैंक सस्ती ब्याज दरों पर ऋण भी दे रहे हैं। अनुराग पराशर ने हमीरपुर जिले के सभी घरेलू उपभोक्ताओं से इस योजना के तहत अपने घरों में रूफ टॉप सोलर प्लांट लगवाने का आह्वान किया है, ताकि उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजली प्राप्त हो सके और अतिरिक्त बिजली उत्पादन से अतिरिक्त आय भी प्राप्त हो सके।