{"_id":"5c266562bdec2256ac502b13","slug":"141546020194-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सा-रे-गामा म्यूजिकल ग्रुप ने हासिल किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सा-रे-गामा म्यूजिकल ग्रुप ने हासिल किया प्रथम स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। भाषा एवं संस्कृति विभाग हमीरपुर की ओर से शुक्रवार को संस्कृति सदन सलासी के प्रांगण में जिलास्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 17 सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया। जिसमें सारे-गामा म्यूजिकल ग्रुप ने प्रथम, सरस्वती कला मंच बिझड़ी ने दूसरा तथा कुसुम कला मंच ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सारे-गामा म्यूजिकल ग्रुप को राज्यस्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। निर्णायक मंडल के रूप में शिप्रा वालिया, डॉ. ऊमा तथा पायल राणा मौजूद रहीं। जबकि मंच संचालक की भूमिका शैली किरण ने निभाई। उपायुक्त डॉ रिचा वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां सांस्कृतिक विरासत को संजोने एवं सहेजने में मदद मिलती है, वहीं परस्पर प्रेम तथा भाईचारे की भावना को भी बल मिलता है।